मुख्य बातें

सौतेले पिता पर 18 वर्षीय बेटी को बेचने का शक: साथ में घर से लेकर निकला था; 5 साल पहले भी एक बेटी बेच चुका है – Rewa News

सौतेले पिता पर 18 वर्षीय बेटी को बेचने का शक:  साथ में घर से लेकर निकला था; 5 साल पहले भी एक बेटी बेच चुका है – Rewa News

रीवा में एक सौतेले पिता पर अपनी ही 18 वर्षीय बेटी के अपहरण और उसे बेचने का आरोप लगा है। न्याय के लिए भटक रही बेबस मां का दावा है कि आरोपी इससे पहले भी उसकी एक बेटी का सौदा कर चुका है। पीड़िता ने बताया कि 3 जनवरी की देर रात उसका पति 18 साल की बेटी को डरा-धमकाकर चुपचाप घर से निकल गया। तब से लेकर आज तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। महिला को डर है कि आरोपी उसकी बेटी को किसी अजनबी को बेच देगा। सोमवार और मंगलवार को महिला फिर से थाने पहुंची, लेकिन वहां से उसे कोई मदद नहीं मिली। ‘5 साल पहले भी एक बेटी को बेचा था’
महिला ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसके पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी। इस विवाह से उसकी पांच बेटियां हैं। महिला का आरोप है कि करीब 5 साल पहले भी पति ने उसकी एक बेटी को बेच दिया था। उस वक्त मजबूरी और डर के कारण वह खामोश रह गई थी। अब दूसरी बेटी के साथ भी वही दोहराया जा रहा है। 18 दिन बीत जाने के बाद भी मां को नहीं पता कि उसकी लाडली कहां और किस हाल में है। ‘थाने से भगाया, अब अफसरों के चक्कर काट रही’
पीड़िता का कहना है कि जब वह गढ़ थाने शिकायत लेकर पहुंची, तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे वहां से भगा दिया। थाने से न्याय न मिलने पर महिला अब एसपी (SP) और आईजी (IG) कार्यालय के चक्कर काट रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। “मामला संज्ञान में आया है। गढ़ थाना प्रभारी को पूरी घटना की विस्तृत जांच करने और पीड़ित महिला की सुनवाई कर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी और लड़की का पता लगा लिया जाएगा।”- वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, रीवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *