हरियाणा सरकार ने सिख और विवाहित महिलाओं को परीक्षाओं में छूट दी है। अब सिख छात्र कृपाण पहनकर और विवाहित महिलाएं मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकती हैं। सरकार ने इस बारे में एक आदेश भी जारी किया है। यह आदेश स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू होंगे। हालांकि, सरकार ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। सिख छात्रों को सिर्फ तय लंबाई की कृपाण ले जाने की इजाजत होगी। वहीं, विवाहित महिलाओं को मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा। यहां पढ़िए ऑर्डर की कॉपी… जानिए सरकार ने क्या शर्त लगाई… 2 पॉइंट में पढ़िए फैसले के पीछे सरकार का तर्क
Source link
