मुख्य बातें

गुरदासपुर में सरकारी एम्बुलेंस से नशा तस्करी करते तीन गिरफ्तार: पटियाला से जारी हुई थी, हेरोइन बरामद, ड्राइवर पर पहले से दर्ज है केस – Gurdaspur News

गुरदासपुर में सरकारी एम्बुलेंस से नशा तस्करी करते तीन गिरफ्तार:  पटियाला से जारी हुई थी, हेरोइन बरामद, ड्राइवर पर पहले से दर्ज है केस – Gurdaspur News

गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक पुलिस ने एक सरकारी एम्बुलेंस में हेरोइन की तस्करी करते हुए एम्बुलेंस के ड्राइवर सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह कार्रवाई गश्त के दौरान की गई। एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी, तभी गांव काहलांवाली के पुल पर एक सरकारी एम्बुलेंस संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। जांच करने पर एम्बुलेंस की पिछली सीट पर तीन व्यक्ति एक इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर नशीले पदार्थ को तोलते हुए पाए गए। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके पर ही तीनों को काबू कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान गुरविंदर सिंह जो काहलांवाली का रहने वाला है(जो एम्बुलेंस का ड्राइवर था), कुलदीप सिंह, अब्दाल का रहने वाला और रोबिन मसीह गांव खासा, थाना डेरा बाबा नानक के रूप में हुई। बता दे कि कुलदीप सिंह और रोबिन मसीह नशा खरीदने आए थे। आरोपियों से हेरोइन बरामद एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने आगे बताया कि गुरविंदर सिंह के पास से 4 ग्राम हेरोइन मिली, जबकि कुलदीप सिंह और रोबिन मसीह के पास से 3-3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस प्रकार कुल 10 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। गिरफ्तार ड्राइवर गुरविंदर सिंह एक महीने पहले ही कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भर्ती हुआ था और उस पर पहले भी नशा करने का एक मामला दर्ज है। पुलिस कब्जे में एम्बुलेंस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उक्त एम्बुलेंस को भी कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर ने बताया कि यह एम्बुलेंस उसे पटियाला से जारी हुई थी और इसका उपयोग गांवों में मरीजों की जांच के लिए किया जाता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *