मुख्य बातें

जमशेदपुर में 31 फीट ऊंची सरस्वती प्रतिमा होगी स्थापित: विद्यापति नगर में बनेगी आकर्षण का केंद्र, प्रतिमा निर्माण में कारीगर महीनों से कर रहे काम – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में 31 फीट ऊंची सरस्वती प्रतिमा होगी स्थापित:  विद्यापति नगर में बनेगी आकर्षण का केंद्र, प्रतिमा निर्माण में कारीगर महीनों से कर रहे काम – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर के विद्यापति नगर स्थित ट्रांसपोर्ट कुआं मैदान के पास इस वर्ष सरस्वती पूजा के लिए 31 फीट ऊंची मां सरस्वती की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। राधा कृष्ण बॉयज क्लब द्वारा बनाई जा रही यह भव्य प्रतिमा अपने आकार और कलात्मकता के कारण पूरे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आकर्षण का केंद्र बनेगी। पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार, इतनी ऊंची और भव्य सरस्वती प्रतिमा इस क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी दुर्लभ है। प्रतिमा निर्माण में अनुभवी कारीगर महीनों से बारीकी से काम कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मां के दिव्य और भव्य स्वरूप के दर्शन हो सकें। पंडाल और सजावट को भी विशेष रूप से तैयार किया जा रहा राधा कृष्ण बॉयज क्लब के तत्वावधान में सरस्वती पूजा का आयोजन 23 जनवरी से 28 जनवरी तक होगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, आरती और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा समिति के संरक्षक प्रहलाद लोहार ने बताया कि इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण मां सरस्वती की यह विशाल प्रतिमा होगी। इसके साथ ही पंडाल और सजावट को भी विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को एक यादगार अनुभव मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि पूजा के हर दिन झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी, जिसमें लोक कला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक साज-सज्जा शामिल होंगी। इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पूजा समिति ने शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *