मुख्य बातें

बटाला में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से आरोपी घायल, हथियार रिकवरी के लिए लाई थी टीम – Gurdaspur News

बटाला में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़:  पैर में गोली लगने से आरोपी घायल, हथियार रिकवरी के लिए लाई थी टीम – Gurdaspur News

गुरदासपुर जिले के बटाला में बुधवार देर शाम पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जलालवाला नहर के पास अवैध हथियारों की रिकवरी के लिए लाए गए बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश जसकरण सिंह उर्फ जस के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना स्थल पर डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल और एसएसपी बटाला डॉ. महिताब सिंह पहुंचे। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी जसकरण सिंह उर्फ जस ग्रंथगढ़ का निवासी है। उसका संबंध गोलीकांड और हेरोइन तस्करी के कई मामलों से है। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि 6 दिसंबर को बटाला के स्टाफ रोड पर गाड़ी चलाने को लेकर हुई टक्कर के बाद गोलीबारी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हुए थे। गोलीकांड और नशा तस्करी में फरार था आरोपी इस मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसपी बटाला के निर्देश पर सीआईए और थाना सिविल लाइन की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान जसकरण सिंह उर्फ जस और गुरभूमेश सिंह उर्फ विशाल निवासी घसीटपुरा को दोषी पाया गया। गुरभूमेश सिंह को कुछ समय पहले 3 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जबकि जसकरण फरार था। पिस्तौल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग की डीआईजी गोयल ने बताया कि जसकरण को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और उसकी निशानदेही पर 1 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। बुधवार शाम को जब जसकरण को अवैध हथियार की रिकवरी के लिए जलालवाला कस्बे के पास नहर किनारे लाया गया, तो उसने अंधेरे का फायदा उठाकर छिपाकर रखी गई पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में बदमाश जसकरण के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीआईजी संदीप गोयल ने कहा कि जो भी गैरकानूनी काम करेगा, पुलिस उसके खिलाफ सख्ती से निपटेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *