मुख्य बातें

रिटायर्ड फौजी से झूमाझटकी, शादी करके धोखा देने का आरोप: शिवपुरी में बोली- पति को छोड़कर साथ आई थी; न्यायालय के बाहर हंगामा – Shivpuri News

रिटायर्ड फौजी से झूमाझटकी, शादी करके धोखा देने का आरोप:  शिवपुरी में बोली- पति को छोड़कर साथ आई थी; न्यायालय के बाहर हंगामा – Shivpuri News

शिवपुरी जिला न्यायालय के बाहर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने रिटायर्ड फौजी के साथ झूमाझटकी करते हुए हंगामा कर दिया। महिला का आरोप था कि रिटायर्ड फौजी ने मंदिर में उससे शादी की और बाद में अचानक गायब हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। महिला का आरोप- प्रेमजाल में फंसाकर कराया पति से अलगाव
पोहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी पहले से शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। उसका मायका पोहरी में है, जहां पड़ोस में रहने वाले 48 वर्षीय नरेंद्र शाक्य (रिटायर्ड फौजी) ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। महिला का आरोप है कि फौजी ने वादा किया था कि यदि वह अपने पति को छोड़कर उससे शादी कर लेती है, तो वह पोहरी स्थित मकान उसके नाम कर देगा। मंदिर में शादी, फिर आरोपी हुआ गायब
​​​​​​​महिला के अनुसार नरेंद्र शाक्य पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। उसके भरोसे में आकर महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और मायके में रहने लगी। इसी दौरान आरोपी ने बांकेड़े मंदिर में उससे शादी की। कुछ समय साथ रहने के बाद वह अचानक लापता हो गया। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी ने पोहरी का मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। न्यायालय के बाहर मिला आरोपी, हुआ हंगामा
​​​​​​​महिला काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को जब वह शिवपुरी जिला न्यायालय के बाहर पहुंची, तो उसे आरोपी दिखाई दे गया। इसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस ने दोनों को अलग किया और रिटायर्ड फौजी को बैरिक में बैठाया। बाद में कोतवाली पुलिस दोनों को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *