लुधियाना में ढोलेवाल इलाके में सैन्य कैंप में तैनात लांस नायक पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय पायल चक्रवर्ती के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान छोटन कुंभकर निवासी बांकुड़ा जिला, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। मृतका के पिता प्राबीर कुंभकर निवासी पुरुलिया, पश्चिम बंगाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 18 जनवरी को बेटी की मौत की सूचना मिली। इसके बाद वे तुरंत लुधियाना पहुंचे। शुरुआत में बताया गया कि पायल की मौत रहस्यमय हालात में हुई है। बाद में पता चला कि पति ने दहेज की मांग को लेकर गला घोंटकर हत्या की गई। शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ना दी जा रही थी। पायल कई बार मायके वालों को प्रताड़ना की जानकारी दे चुकी थी। परिवार के समझाने के बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला 2022 में हुई थी शादी, ढाई साल का है बेटा
पुलिस के अनुसार पायल की शादी 2022 में छोटन कुंभकर से हुई थी। दंपती का ढाई साल का एक बेटा भी है। मृतका का शव मायके परिवार के सुपुर्द करना है या ससुराल को, यह अभी तय नहीं हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद दर्ज हुआ केस डिवीजन नंबर-6 थाना पुलिस के मुताबिक, 18 जनवरी को सेना अधिकारियों ने महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी थी। शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के पहुंचने के बाद उनका बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (दहेज मृत्यु) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
