मुख्य बातें

जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई: देवरिया में सपा नेताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया – Deoria News

जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई:  देवरिया में सपा नेताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया – Deoria News

देवरिया में समाजवादी पार्टी के थिंक टैंक और समाजवादी विचारक ‘छोटे लोहिया’ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। बांस देवरिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके विचारों और संघर्षपूर्ण जीवन को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पंकज वर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने जनेश्वर मिश्र को समाजवाद का संत बताया। उन्होंने कहा कि मिश्र ने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों, शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई में समर्पित कर दिया। बड़े कुल में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने कभी घमंड नहीं किया और जीवनभर अन्याय, असमानता व प्रभुत्ववादी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। व्यास यादव ने आगे कहा कि ‘छोटे लोहिया’ जातीय भेदभाव के प्रबल विरोधी थे और समता, समानता व सामाजिक न्याय के सच्चे पैरोकार थे। उनके त्याग, संघर्ष और सिद्धांतों को देखते हुए महान समाजवादी नेता राजनारायण ने उन्हें ‘छोटे लोहिया’ की उपाधि दी थी। उन्होंने समाजवादियों पर सवर्ण विरोधी होने के आरोप को निराधार और भ्रामक बताया। व्यास यादव ने कहा कि समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में डॉ. राममनोहर लोहिया, राजनारायण, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह और ब्रजभूषण तिवारी जैसे महान नेताओं का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा जनेश्वर मिश्र ग्राम और एशिया के सबसे बड़े जनेश्वर मिश्र पार्क के निर्माण को ऐतिहासिक सम्मान बताया। अंत में, व्यास यादव ने कहा कि भाजपा की नफरत और झूठ की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने देश को इस माहौल से बचाने के लिए जनेश्वर मिश्र के विचारों पर चलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना आवश्यक बताया, जिसे उन्होंने सच्ची श्रद्धांजलि कहा। कार्यक्रम में डॉ. रामनाथ चौहान, कमलेश पांडेय, आजम खान, बेचूलाल चौधरी, बाबूलाल यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल, रामबचन सिंह यादव, अंबिका यादव, नर्मदा चौहान, देशराज यादव, गोपी यादव, रणबीर यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, अमरेंद्र यादव, सीमा मौर्य, अर्जुन यादव, गजेंद्र भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *