मुख्य बातें

लुधियाना में DGP-CP की रेड के बावजूद बिक रहा नशा: जवाहर नगर कैंप में  नशा बेचने वालों के खिलाफ मोहल्ले वालों का प्रदर्शन – Ludhiana News

लुधियाना में DGP-CP की रेड के बावजूद बिक रहा नशा:  जवाहर नगर कैंप में  नशा बेचने वालों के खिलाफ मोहल्ले वालों का प्रदर्शन – Ludhiana News


जवाहर नगर कैंप में नशा तस्करों पर रेड करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। फाइल फोटो

लुधियाना के जवाहर नगर कैंप में दो दिन पहले DGP-CP ने नशा पकड़ने के लिए रेड की। DGP-CP की अगवाई में 200 से ज्यादा मुलाजिमों ने एक-एक घर खंगाला और कुछ लोगों से नशा भी बरामद किया। रेड किए दो दिन भी नहीं बीते और जवाहर नगर कैंप में फिर नशा बिकने लगा है। गु

.

लोगों ने पुलिस व प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर इलाके में नशे का कारोबार बंद नहीं किया तो आने वाले दिनों में सड़क पर बैठकर धरना लगाएंगे। लोगों का कहना है कि नशा तस्कर खुलेआम नशा बेचते हैं। मोहल्ले के लोग उनका विरोध करते हैं वो तेजधार हथियार लेकर हमला कर देते हैं।

जवाहर नगर कैंप में नशा तस्करों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोहल्ले के लोग।

सीपी को लिखकर दे दिया कौन बेचते हैं नशा

जवाहर नगर कैंप वाल्मीकि मोहल्ला के आसपास रहने वालों ने कहा कि नशा बेचने वालों के संबंध में वो पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर आए हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि मोहल्ले में चार घर हैं जहां पर सरेआम नशा बिकता है। उनका कहना है कि इन लोगों का कोई काम नहीं है और इनके घर महलों की तरह बने हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे नशा तस्करों की जांच की जाए।

पांच महीने में हो चुकी हैं पांच मौतें

इलाके लोगों का कहना है कि जवाहर नगर कैंप में नशे की समस्या खत्म नहीं हो रहा है। पांच महीने में पांच मौतें हो चुकी हैं। पुलिस कार्रवाई रेड भी कर रही है फिर भी कुछ नशा तस्कर हैं जो सरेआम नशा बेच रहे हैं और लोगों को धमकियां दे रहे हैं।

तस्कर नहीं पकड़े गए को करेंगे चक्का जाम

इलाका निवासियों का कहना है कि अगर इन नशा तस्करों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मोहल्ले के लोग चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर आए दिन इलाके में लड़ाई करते हैं और लोगों को धमकियां देते हैं।

लगातार हो रही हैं रेड

थाना डिवीजन नंबर पांच की एसएचओ इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि इलाके में लगातार रेड की जा रही है। दो दिन पहले ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। जैसे जैसे सूचनाएं मिलती हैं तो रेड करके कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही इलाके में दोबारा रेड की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *