मुख्य बातें

जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी 200-फुट गहरी खाई में गिरी: चार जवानों की मौत, 9 घायल; तीन गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट किया गया

जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी 200-फुट गहरी खाई में गिरी:  चार जवानों की मौत, 9 घायल; तीन गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट किया गया


श्रीनगर3 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर में ऊपर पोस्ट पर जाते वक्त सेना का वाहन खाई में गिरा।

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक सेना की गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई है।

सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 17 जवान सवार थे। इनमें से 9 जवान घायल हो गए हैं। तीन गंभीर रूप से घायलों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया।

खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत हो गई।

खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत हो गई।

तीन दिन पहले आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ था

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश के दौरान 18 जनवरी को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 8 जवान घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान की 19 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान हवलदार गजेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

————-

ये खबर भी पढ़ें…

देहरादून में कार खाई में गिरने से मेजर की मौत, बेटे के ताबूत को चूमती रही मां

देहरादून में सेना के मेजर शुभम सैनी की कार बेकाबू होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मेजर की सैनिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा चकराता में शनिवार को छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर-10 के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *