मुख्य बातें

सड़क हादसे में बेटे ने बाद पिता की भी मौत: अमरोहा में तीन दिन पहले हुआ था हादसा, कार ने बाइक को मारी थी टक्कर – Amroha News

सड़क हादसे में बेटे ने बाद पिता की भी मौत:  अमरोहा में तीन दिन पहले हुआ था हादसा, कार ने बाइक को मारी थी टक्कर – Amroha News

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर तीन दिन पहले हुए एक सड़क हादसे में घायल 50 वर्षीय तसामुल की आज सुबह मुरादाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके 30 वर्षीय बेटे एहतेशाम की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। यह हादसा बीते सोमवार सुबह सवा नौ बजे डिडौली अड्डे के पास हुआ था। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे थे। हालांकि, घटना वाले दिन मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और उसमें तेज आवाज में संगीत बज रहा था, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया था। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तसामुल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान तसामुल की मृत्यु हो गई। वह पेशे से किसान थे और उनके परिवार में पत्नी शमा परवीन के अलावा चार बेटियां हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *