मुख्य बातें

फरीदाबाद के कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल: आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था जांची, रिस्पॉन्स टाइम परखा – Ballabgarh News

फरीदाबाद के कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल:  आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था जांची, रिस्पॉन्स टाइम परखा – Ballabgarh News

फरीदाबाद जिले के सेक्टर-12 स्थित जिला कोर्ट परिसर में आज सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए ब्लैक कमांडो, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के साथ एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह सुरक्षा अभ्यास आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को बीटी के माध्यम से सूचना दी गई कि कोर्ट परिसर में कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं और तुरंत सिक्योरिटी टीम को मौके पर भेजने की आवश्यकता है। कोर्ट परिसर को किया सील सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई और सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल थाने की पुलिस ने कोर्ट परिसर को तत्काल सील कर दिया। पुलिस टीम ने परिसर के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया और सुरक्षा की दृष्टि से उनके सामान की गहन जांच की गई। संवेदनशील हिस्सों की जांच इसके बाद लगभग 20 मिनट के भीतर ब्लैक कमांडो, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कोर्ट परिसर के विभिन्न स्थानों की तलाशी अभियान शुरू किया गया। डॉग स्क्वॉड की टीम ने परिसर के अंदर और बाहर संदिग्ध स्थानों को सूंघकर जांच की, जबकि बम स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर के संवेदनशील हिस्सों की बारीकी से जांच की। ब्लैक कमांडो की टीम ने बनाया सुरक्षा घेरा ब्लैक कमांडो टीम ने पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा घेरा बनाए रखा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास किया।इस संबंध में सेंट्रल थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई एक मॉक ड्रिल थी, जिसका उद्देश्य यह जांचना था कि किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियां कितनी जल्दी और प्रभावी तरीके से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती हैं। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मॉक ड्रिल उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में सभी टीमों का रिस्पांस टाइम संतोषजनक रहा और सभी एजेंसियां समय पर मौके पर पहुंचीं। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के सुरक्षा ऑडिट और मॉक ड्रिल भविष्य में भी किए जाते रहेंगे, ताकि कोर्ट परिसर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *