रोहतक जिले के महम क्षेत्र के फरमाणा गांव में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने फोन पर बातों में उलझाकर उसके बैंक खाते से 21,490 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने इस संबंध में महम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
.
फोन कॉल के जरिए ठगों ने रची साजिश
फरमाणा गांव के रहने वाले अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी पत्नी के खाते से लोन की किस्त नहीं कट रही है। इस बहाने ठग ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और खाते से 21,490 रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
ठगी का एहसास होते ही की पुलिस से शिकायत
अशोक को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
महम थाना पुलिस ने अशोक की शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ठगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
