फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में नकली सोने का हार देकर एक बर्तन व्यापारी से 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यह घटना गली नंबर 11, लास्ट चौक पर हुई, जहां व्यापारी हरीश गांधी को एक महिला ने अपना शिकार बनाया। पीड़ित हरीश गांधी ने बताया कि पिछले लगभग दो महीनों से एक महिला नियमित रूप से उनके यहां बर्तन और अन्य सामान खरीदने आती थी। बार-बार आने और उसके व्यवहार के कारण व्यापारी का उस पर भरोसा बन गया। महिला ने भरोसे का उठाया फायदा इसी भरोसे का फायदा उठाकर महिला ने व्यापारी को बताया कि उसके पास एक सोने का हार है जिसे वह बेचना चाहती है। महिला ने हार को नमूने के तौर पर भी दिखाया, जिससे व्यापारी को कोई संदेह नहीं हुआ।हरीश गांधी ने महिला की बातों पर विश्वास करते हुए हार के बदले उसे 5 लाख रुपए की रकम दे दी। सोने का हार बताकर पीतल का दिया हालांकि, कुछ समय बाद जब उन्होंने हार की जांच करवाई, तो पता चला कि वह सोने का नहीं बल्कि पीतल का था।ठगी का पता चलने पर हरीश गांधी ने तत्काल डीएसपी को शिकायत दी और आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने की लोगों से अपील पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी महिला की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह के लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें ताकि ऐसी ठगी से बचा जा सके।
Source link
