मुख्य बातें

पंजाब के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट: 16 में घना कोहरा; 24 घंटे में करंट लगने से युवक की मौत, 8 हजार चूजे मरे – Mohali News

पंजाब के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट:  16 में घना कोहरा; 24 घंटे में करंट लगने से युवक की मौत, 8 हजार चूजे मरे – Mohali News

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पंजाब के मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने लगातार दो दिन (आज और कल) 16 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। आज छह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.1 डिग्री कम हो गया है। 24 घंटे में सभी जिलों में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री से लेकर 20.2 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री से लेकर 14.5 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री गुरदासपुर में दर्ज किया गया है। शुक्रवार को बारिश और आंधी के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में नुकसान हुआ। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। कई जगह घरों की छतें भी गिरीं। वहीं, गुरदासपुर में पोल्ट्री फार्म पर आसमानी बिजली गिरने से 8 हजार से अधिक चूजे मर गए। इसके साथ गाड़ियों पर पेड़ों के साथ बिजली के खंभे गिरे। चंडीगढ़ में एक घर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। 26 से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक पहुंच रही हैं, जिससे बारिश की गतिविधियां बन रही हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। पाकिस्तान के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। 26 जनवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे ठंड, बारिश और कोहरे में बढ़ोतरी हो सकती है। गुरदासपुर में हुई सबसे अधिक बारिश
पंजाब में इस महीने अब तक औसत से 18 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। इस दौरान गुरदासपुर में 40.3 मिमी, जालंधर में 23 मिमी, अमृतसर में 19.8 मिमी और कपूरथला में 13 मिमी बारिश हुई है। वहीं मोगा में 13.2 मिमी, संगरूर में 21.2 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 4 मिमी, फिरोजपुर में 2.8 मिमी और फाजिल्का में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तापमान बढ़ने की है संभावना
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के बताया कि आज और 26 तारीख को कुछथ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में 27 तारीख को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 28 तारीख को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है और फिर धीरे-धीरे दोबारा बढ़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *