मुख्य बातें

हत्या के प्रयास के 3, शांतिभंग के 4 आरोपी गिरफ्तार: अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, बसेड़ी पुलिस की कार्रवाई – Dholpur News

हत्या के प्रयास के 3, शांतिभंग के 4 आरोपी गिरफ्तार:  अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, बसेड़ी पुलिस की कार्रवाई – Dholpur News

धौलपुर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बसेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खंडा पत्थर खनन के दो मामलों में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, हत्या के प्रयास के तीन और शांतिभंग की आशंका में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाशचंद विश्नोई (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान (आईपीएस) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड के निर्देशन में हुई। वृत्ताधिकारी सरमथुरा नरेंद्र कुमार मीणा (आरपीएस) के निकट पर्यवेक्षण और थानाधिकारी बसेड़ी बालकृष्ण (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई 24 जनवरी 2026 को की गई। पुलिस टीम ने गांधी तिराहा से हिंगोटा निवासी सुग्रीव (30) को अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया। इस संबंध में मुकदमा संख्या 31/2026, धारा 303(2) बीएनएस और 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत दर्ज किया गया। इसी प्रकार, मूडिक मोड़ के पास से नयागांव (आगरा) निवासी राधेश्याम (45) को भी अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या 32/2026 दर्ज किया गया। थाना बसेड़ी में दर्ज मुकदमा संख्या 19/26 के तहत, केशु उर्फ कृष्णा, महेश और रामू को उप कारागृह बयाना से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों पर मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के गंभीर आरोप हैं। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार गैर-सयानों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *