गोंडा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोंडा जिले में आज 67,635 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कुल 2031.23 लाख रुपये की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना के तहत सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण गोंडा के पीएम श्री फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र’ वितरित किए है।

पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के तहत, सामान्य वर्ग के 9,019 छात्रों को 270.57 लाख रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति के 5,643 छात्रों को 79.06 लाख रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के 14,545 छात्रों को 300.23 लाख रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग के 1,470 छात्रों को 42.58 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।
दशमोत्तर (कक्षा 11-12) में सामान्य वर्ग के 10,759 छात्रों को 324.88 लाख रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति के 5,057 छात्रों को 60.93 लाख रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13,873 छात्रों को 398.39 लाख रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग के 1,967 छात्रों को 57.18 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों में सामान्य वर्ग के 2,111 छात्रों को 195.01 लाख रुपये, अनुसूचित जाति के 654 छात्रों को 24.12 लाख रुपये, पिछड़ा वर्ग के 2,535 छात्रों को 275.16 लाख रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग के 2 छात्रों को 0.12 लाख रुपये भेजे गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धनराशि केवल आधार-सीडेड खातों में भेजी गई है, जिससे योजना में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस छात्रवृत्ति से जनपद के हजारों परिवारों को राहत मिली है, जिससे छात्र अपनी आगे की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकेंगे।
