पेट्रोल के दाम में हुई वृद्धि के बाद वाराणसी में पेट्रोल 95 रुपए 53 पैसे से बढ़कर 98 रुपए 53 पैसे हो गया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में तेल भरवा रहे लोगों ने अपनी प्रतिक्रया दी। लोगों ने कहा लग रहा अब इल्क्ट्रिक बाइक लेनी पड़ेगी। वहीं एक अन्य ने कहा जिसकी लाठी उसकी भैंस, कुछ भी हो सकता है। लोगों ने सोने को न खरीदने के आह्वान पर भी प्रतिक्रया दी। ऐसे में दैनिक भास्कर ने लोगों से इस संबंध में राय जानी और पेट्रोल की कीमतों को बढ़ाने से क्या असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा उसपर बात की। पढ़िए रिपोर्ट… 15 मई 2026 से देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण ये दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं वाराणसी में पेट्रोल अब ₹98.53 पैसे हो गया है।वहीं डीजल की कीमत भी तीन रुपए बढ़ गयी है। वाराणसी में लोगों ने इसे गलत बताया। महंगाई के साथ दाम बढ़ाया गया गलत है ये मोहम्मद रईस ने बताया – बढ़ाएं नहीं चाहिए था क्योंकि महंगाई बढ़ रही है। हर चीज बढ़ा दी जा रही है। उन्होंने कहा अगर हम इल्क्ट्रिक व्हीकल से जायेंगे तो कैसे लंबी दूरी तय करेंगे। कहां-कहां उसे चार्ज करेंगे। महंगाई से हर व्यक्ति की कमर टूट गयी है। ऐसे में यह बढ़ोत्तरी ठीक नहीं है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिये। जिसकी लाठी है उसकी भैस है रईस ने कहा – इस समय देश में यही बात है कि जिसकी लाठी उसकी भैंस है। जो मन कर रहा वो बढ़ रहा है। दाल, चावल, आटा सबका दाम बढ़ा दिया गया है। बोल रहे गरीबी हटाएंगे। ये गरीबी नहीं हटाएंगे ये गरीबों को हटा देंगे। यही हो रहा है समाज में, लगातार महंगाई की मार से लोगों का हाल बेहाल है। सोने पर भी लगा दी एक्साइज ड्यूटी अशोक पासवान ने बताया – चुनाव जब था तो मोदी जी ने पेट्रोल का दाम रोक कर रखा था। जैसे ही चुनाव खत्म हुआ दाम बढ़ा दिया गया। सोने पर उन्होंने प्रतिबन्ध लगा दिया । पहले से उसका दाम बढ़ा हुआ था और एक्साइज ड्यूटी बढाकर उसे और महंगा कर दिए। अब गरीब आदमी कैसे खरीदेगा। जिसके घर में शादी है। गरीब है वो कैसे खरीदेगा। सोना तो लेना ही होगा देने के लिए। पेट्रोल के दाम में कमी हो अशोक पासवान ने कहा – पेट्रोल का दाम बढ़ा है। इससे परिवहन का दाम बढ़ जाएगा। बस, माल भाड़ा सब बढ़ जाएगा पर जब दाम नीचे आएगा तब यह दाम घटेगा नहीं। हमेशा यही हुआ है की दाम घटा नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है और इसे वापस लेना चाहिए। अब लेनी होगी बैटरी वाली गाड़ी स्थानीय निवासी वसीम ने कहा – पेट्रोल का दाम बढ़ा है लग रहा है अब बैटरी की गाड़ी खरीदना पड़ेगा। क्योंकि पेट्रोल बढ़ गया है तो उस तरह से नहीं आ जा सकते हैं क्योंकि बजट भी देखना है। वहीं एक अन्य वसीम ने कहा – दाम नहीं बढ़ना चाहिए था क्योंकि पहले से ही इतनी महंगाई है। इससे और मंहगाई बढ़ जाएगी।
Source link
