मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ की 4 हस्तियों को पद्म श्री: इनमें क्रिकेटर हरमनप्रीत, पूर्व DIG, डेरा सचखंड बल्लां के संत भी शामिल; दिल्ली में दिखेगी पंजाब की झांकी – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ की 4 हस्तियों को पद्म श्री:  इनमें क्रिकेटर हरमनप्रीत, पूर्व DIG, डेरा सचखंड बल्लां के संत भी शामिल; दिल्ली में दिखेगी पंजाब की झांकी – Mohali News


क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हॉकी कोच बलदेव, संत निरंजन दास और पंजाब के पूर्व DIG को पद्म श्री देने का ऐलान।

गणतंत्र दिवस पर पंजाब-चंडीगढ़ की 4 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर (स्पोर्ट्स), संत निरंजन दास (अध्यात्म) और बलदेव सिंह (स्पोर्ट्स) को ये सम्मान मिलेगा।

.

चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिद्धू को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व डीआईजी शहर में फैली गंदगी को उठाकर कूड़ेदान में गिराते थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल को भी पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

बता दें कि इस बार पंजाब की झांकी भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेगी। केंद्र सरकार की समिति ने इसके लिए पंजाब की झांकी का चयन कर लिया है। वहीं, पंजाब के 18 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान तीन अधिकारियों विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक व 15 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से सूची जारी कर दी गई है। इसके अलावा, इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया फाजिल्का में तिरंगा फहराएंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली में पंजाब की झांकी दिखाई देगी।

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री

भारत की मशहूर महिला क्रिकेटर और टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। इन्होंने वल्र्ड कप जीतने वाली टीम की अगुवाई की थी। वे पंजाब के मोगा जिले की रहने वाली हैं। हरमनप्रीत कौर को खेल के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें महिला क्रिकेट को नई पहचान देने, टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाने और युवाओं के लिए प्रेरणा बनने के लिए दिया गया।

उन्होंने वनडे, टी-20 और टेस्ट- तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। 2017 महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी नाबाद 171 रन की पारी भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक मानी जाती है। वे आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं।

पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिद्धू को पद्म श्री पुरस्कार

88 साल के पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें पद्म पुरस्कार 2026 के तहत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में दिया जाएगा। वे पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हैं।

वो 1964 बैच के IPS अधिकारी थे, जो 1996 में रिटायर हुए। वे चंडीगढ़ के सेक्टर 49 (IAS-IPS ऑफिसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी) में रहते हैं। पिछले 10 से ज्यादा वर्षों से वे सैनिटेशन कार्ट उधार लेकर हर दिन सुबह 6 बजे सड़कें और नालियां साफ करते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य करने और कई लोगों को प्रेरित करने के लिए पद्म श्री अवार्ड मिल रहा है। उनकी यह मेहनत कई बार सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है।

पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह को भी गणतंत्र दिवस पर मेडल प्रदान किया जाएगा।

पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह को भी गणतंत्र दिवस पर मेडल प्रदान किया जाएगा।

संत निरंजन दास को धार्मिक कार्यों के लिए पद्म श्री

पंजाब के संत निरंजन दास जी को भी उनके धार्मिक कार्यों के लिए पद्म श्री मिलेगा। वो एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता और धर्म गुरु हैं। वे डेरा सचखंड बल्लां (Dera Sachkhand Ballan) के प्रमुख संत हैं, जो सबसे बड़े रैदासी/रविदासिया धार्मिक समुदायों में से एक का नेतृत्व करता है। उनका जन्म 6 जनवरी 1942 को जालंधर (पंजाब) के रामदासपुर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम साधु राम जी और माता का नाम रुक्मणी जी था।बचपन से ही वे धार्मिक जीवन से जुड़े थे और आठ वर्ष की उम्र से ही डेरा सचखंड में सेवा करने लगे। वहां उन्होंने कई संतों के साथ रहकर आध्यात्मिक सीख और सेवा की शिक्षा पाई।

1994 में उन्हें डेरा सचखंड बल्लां का प्रमुख (गद्दीनशीन) बनाया गया। तब से वे रैदासिया समुदाय के प्रमुख धार्मिक नेता हैं। वे धार्मिक कार्यक्रमों, मंदिरों और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने भारत और विदेशों में कई धार्मिक व सामाजिक परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।

हॉकी कोच बलदेव सिंह को पद्म श्री

भारतीय हॉकी को कई स्टार प्लेयर देने वाले हॉकी कोच बलदेव सिंह को इस बार पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुना गया है। शाहाबाद (हरियाणा) में उन्होंने लंबे समय तक हॉकी अकादमी चलाई, जो महिला हॉकी की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध हुई। रानी रामपाल जैसे प्लेयर उन्होंने दिए है। अब वह मोगा में अकाडमी चलाते है।

बाद में उन्होंने खालसा कॉलेज हॉकी अकादमी, अमृतसर में भी भूमिका निभाई है, जहां युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलता रहा है। उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ियों में रानी रामपाल-भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, नवजोत कौर, भूपिंदर कौर, सुरिंदर कौर, जितसीत कौर, राजविंदर कौर, रीतू रानी, ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित लगभग 16 खिलाड़ी शामिल हैं।

हिमाचल कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल को भी पद्म श्री

इस सूची में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल गौतम का नाम भी शामिल है। उन्हें विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

डॉ. प्रेम लाल गौतम का जन्म 12 दिसंबर 1947 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। उन्होंने हिमाचल कृषि कॉलेज सोलन से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) दिल्ली से एमएससी और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

डॉ. गौतम कृषि आनुवंशिकी और पौध प्रजनन के क्षेत्र में देश के अग्रणी वैज्ञानिकों में से एक हैं। उन्होंने गेहूं, सोयाबीन, फॉक्सटेल मिलेट, राइस बीन, अमरनाथ और कूटू सहित 12 से अधिक उन्नत फसल किस्मों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चंडीगढ़ के आईजी-इंस्पेक्टर को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

गणतंत्र दिवस 2026 पर चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क (स्वर्ण, रजत और कांस्य) देने की घोषणा की गई है।

गणतंत्र दिवस पर चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

आईजी पुष्पेंद्र कुमार, वर्तमान में यूटी चंडीगढ़ में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं। वहीं, इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, जिन्होंने 11 फरवरी 1992 को एएसआई के रूप में सेवा शुरू की थी, वर्तमान में थाना मलोया में एसएचओ के रूप में कार्यरत हैं। दोनों को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हेड कॉन्स्टेबल सुरिंदर पाल को भी राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।

इंस्पेक्टर जसवीर सिंह की फाइल फोटो।

इंस्पेक्टर जसवीर सिंह की फाइल फोटो।

CM ने पोस्ट डालकर दी यह जानकारी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जहां हम ‘हिंद दी चादर’ साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ राज्य-स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से मना रहे हैं। वहीं गुरु साहिब के जीवन फलसफे और उनकी अद्वितीय शहादत को समर्पित एक झांकी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए भी भेजी गई है, जो इस वर्ष 26 जनवरी की परेड की शोभा बनेगी।

उन्होंने कहा कि, गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शिक्षाएं पूरी दुनिया को मानवाधिकारों, समानता और धार्मिक स्वतंत्रता के साथ-साथ सामाजिक आजादी के प्रति जागरूक करती हैं। इन महान विचारों से युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को परिचित करवाना समय की जरूरत है। इसी उद्देश्य को लेकर हमारी सरकार के प्रयास निरंतर जारी हैं।

बता दें कि, 2024 में पंजाब की झांकी काे लेकर बड़ा विवाद हुआ था। उस समय झांकी को परेड में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद पंजाब की झांकी को पूरे पंजाब व दिल्ली में प्रदर्शित किया था। पंजाब सरकार ने साथ ही केंद्र सरकार पर हमला बोला था।

गणतंत्र दिवस पर पंजाब पुलिस के 24 पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पद से सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर पंजाब पुलिस के 24 पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पद से सम्मानित किया जाएगा।

24 पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पद

गणतंत्र दिवस पर पंजाब पुलिस के 24 पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पद व विशेष सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

जिन अधिकारियों को मुख्यमंत्री मैडल मिलेगा, इसमें डेराबस्सी थाने एसएचओ सुमित मोर भी हैं, जिन्होंने करोड़ों रुपए के नकली नोट का गिरोह पकड़ा था। पढ़ें पूरी सूची…

  • बलजीत सिंह, पीपीएस
  • मनविंदर सिंह, पीपीएस
  • दविंदर कुमार, पीपीएस
  • बलजीत सिंह, पीपीएस
  • इंस्पेक्टर मनदीप सिंह
  • इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर
  • इंस्पेक्टर रशिका
  • इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह
  • इंस्पेक्टर सुमित मोर
  • इंस्पेक्टर (यूआरआई) पिशविंदर सिंह
  • सब-इंस्पेक्टर (एलआर) जसपाल सिंह
  • सब-इंस्पेक्टर (एलआर) भूपिंदर सिंह
  • सहायक सब-इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह
  • सहायक सब-इंस्पेक्टर (एलआई) करम सिंह
  • सहायक सब-इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह
  • सहायक सब-इंस्पेक्टर (यूएलआर) कुलजीत सिंह
  • हेड कांस्टेबल मनदीप सिंह
  • हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह
  • सीनियर कांस्टेबल अनु बाला

इस दौरान पीपीएस अधिकारी हरिवंदर सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, एसआई बलबीर सिंह, हेंड कांस्टेबल सुखमनप्रीत सिंह, व कांस्टेबल धर्मपाल सिंह को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें मुख्यमंत्री रक्षक पदक मिलेगा।

यहां देखे गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वाले अफसरों की सूची…

होशियारपुर में ध्वज फहराएंगे सीएम मान

पंजाब सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार सीएम होशियारपुर तो गवर्नर गुलाब चंद कटारिया फाजिल्का में तिरंगा फहराएंगे। पहले उनका प्रोग्राम पटियाला में था। जिसे बदल दिया गया है। ऐसे में ऐट होम समारोह गवर्नर की तरफ से फाजिल्का में रखा गया है। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इसके साथ ही राज्य के सभी मंत्रियों की ड्यूटियां भी विभिन्न जिलों में लगाई गई हैं, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य भर में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन किए जाएंगे। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाए।

सरकार की तरफ से जारी की गई सूची…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *