हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमीन रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे व्यक्ति के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति सिर के बल नीचे गिर गया और लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। राहगीर ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान निरोत्तम (38) निवासी अमीन रोड दिल्ली डेरा के रूप में हुई। निरोत्तम पास में ही कांच का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। शाम को निरोत्तम फैक्ट्री से छुट्टी करके वापस घर आ रहे थे। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक के खिलाफ के दर्ज किया है। ओवर टेक कर मारी टक्कर ज्योति नगर निवासी विनय भारद्वाज ने बताया कि वे अपनी कार से शाम करीब 8 बजे अमीन गांव की तरफ जा रहे थे। अमीन रोड पर थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक तेज स्पीड में आई। बाइक पर 2 लोग सवार थे। बाइक चला रहे युवक ने गलत तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए सड़क पर चल रहे व्यक्ति के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। व्यक्ति को संभाला टक्कर लगते ही व्यक्ति सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसने तुरंत अपनी कार रोकी और नीचे उतरकर उसकी मदद की। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों लोग भी गिर पड़े। होश आने उसने व्यक्ति का नाम पूछा और बाइक चला रहे युवक को उस व्यक्ति को उसके घर छोड़ने के लिए बीच में बैठा दिया। वह भी उनके पीछे कार में उसके घर तक चला गया। हालत बिगड़ने पर पहुंचाया अस्पताल रात को हालत बिगड़ने पर निरोत्तम के परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां दोपहर करीब 12:30 बजे निरोत्तम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी शुभम निवासी ज्योतिसर के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
Source link
