मुख्य बातें

मानसा में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च: मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पंजाब में व्यवस्था पर लेकर किया प्रदर्शन – Mansa News

मानसा में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च:  मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पंजाब में व्यवस्था पर लेकर किया प्रदर्शन – Mansa News

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाले गए। इसी क्रम में मानसा जिले में भी विभिन्न किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।जहां किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती हत्याओं के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। मांगों के लेकर निकाला ट्रैक्टर मार्च किसान नेताओं ने बताया कि आज से पांच साल पहले 26 जनवरी को ही दिल्ली में ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था। उसी तर्ज पर आज फिर किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं।किसान नेताओं महिंदर सिंह, बोघ सिंह, लखवीर सिंह और जगसीर सिंह ने कहा कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। पंजाब में नशे के लेकर रोष व्यक्त किया किसानों ने पंजाब में युवाओं के नशे की चपेट में आने, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, कबड्डी खिलाड़ियों की हत्याएं, खुलेआम फिरौती मांगने और व्यापारियों व युवाओं की हत्याओं का उल्लेख किया।किसान संगठनों ने देश और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने केंद्र सरकार से लंबित किसान मांगों को तुरंत लागू करने की अपील भी की। उन्होंनें मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *