मुख्य बातें

सोलन में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई: युवती की मौत, ड्राइवर गंभीर, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल – Shimla News

सोलन में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई:  युवती की मौत, ड्राइवर गंभीर, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल – Shimla News

हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुनिहार थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि कुनिहार थाना की टीम गश्त और मोबाइल नाकाबंदी के दौरान नए बस अड्डा चौक से पुराने बस अड्डा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क के बांई ओर ग्रे रंग की एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त था और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा थी। ड्राइवर का इलाज जारी इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि घायलों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया गया था। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां कार ड्राइवर आकाश ठाकुर गांव हाटकोट, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन के रहने वाले का इलाज जारी था। कार सवार युवती की मौत वहीं कार में सवार युवती आहना चैटर्जी, गांव बनूटी, जिला शिमला की रहने वाली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अर्की अस्पताल के शवगृह भेजा गया है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर आकाश ठाकुर युवती के साथ कोठी चौक से पुराने बस अड्डा कुनिहार की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण इस दौरान वाहन की गति बहुत तेज थी और ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाया, जिसके कारण कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हादसे के कारणों की गहन जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *