मुख्य बातें

38 साल बाद बदलेगा पुष्पक एक्सप्रेस का ठिकाना: आज से गोमती नगर स्टेशन से होगी लखनऊ-मुंबई की ट्रेन की शुरुआत – Lucknow News

38 साल बाद बदलेगा पुष्पक एक्सप्रेस का ठिकाना:  आज से गोमती नगर स्टेशन से होगी लखनऊ-मुंबई की ट्रेन की शुरुआत – Lucknow News

लखनऊ से मुंबई और मुंबई से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा पुष्पक एक्सप्रेस आज से एक नए अध्याय में प्रवेश कर रही है। 38 साल से अधिक समय तक लखनऊ जंक्शन से संचालित होने के बाद अब यह ट्रेन गोमती नगर स्टेशन से चलाई जाएगी। गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी से यह बदलाव लागू हो गया है। 1987 में शुरू हुई थी पुष्पक एक्सप्रेस देश की चर्चित ट्रेनों में शामिल पुष्पक एक्सप्रेस की शुरुआत 1 अप्रैल 1987 को हुई थी। उस दौर में लखनऊ जंक्शन से मीटरगेज और ब्रॉडगेज दोनों तरह की ट्रेनें चला करती थीं। समय के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ी और यह ट्रेन इतनी लोकप्रिय हुई कि इसकी ऑक्युपेंसी अक्सर 120 से 130 प्रतिशत तक पहुंच जाती है। गोमती नगर स्टेशन को बनाया जा रहा वर्ल्ड क्लास रेलवे प्रशासन द्वारा गोमती नगर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ जंक्शन की दो ट्रेनों पुष्पक एक्सप्रेस और लखनऊ–छपरा एक्सप्रेस को यहां शिफ्ट करने की अनुमति दी गई है। बदला टाइम टेबल: अब 8:45 बजे होगी रवाना अब पुष्पक एक्सप्रेस गोमती नगर स्टेशन से प्रतिदिन रात 8:45 बजे रवाना होगी। 8:55 बजे: बादशाहनगर स्टेशन 9:00 बजे: बादशाहनगर से प्रस्थान 10:20 बजे: उन्नाव में ठहराव यात्रियों की ओर से ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव की मांग लगातार उठ रही है, जिस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। दूरी बढ़ी, किराया वही पहले लखनऊ जंक्शन से मुंबई की दूरी 1428 किलोमीटर थी। अब गोमती नगर से यह दूरी बढ़कर 1441 किलोमीटर हो गई है, यानी कुल 13 किलोमीटर का इजाफा। राहत की बात यह है कि दूरी बढ़ने के बावजूद यात्रियों के किराए में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। छपरा–लखनऊ ट्रेन का भी बदला रूट 15553 छपरा–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस: 26 जनवरी से शाम 7:35 बजे छपरा से चलकर अगले दिन सुबह 7:55 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। 15054 लखनऊ–छपरा एक्सप्रेस: गोमती नगर से रात 9:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:20 बजे छपरा पहुंचेगी। कुछ इलाकों के यात्रियों को होगी परेशानी गोमती नगर से संचालन शुरू होने के बाद रायबरेली रोड, कानपुर रोड, पारा, राजाजीपुरम चौक और कैंट क्षेत्र के यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारी का बयान पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी से पुष्पक एक्सप्रेस और लखनऊ–छपरा एक्सप्रेस का संचालन गोमती नगर रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है। ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव को लेकर प्रस्ताव जोनल मुख्यालय को भेजा गया है, जिस पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *