मुख्य बातें

अमरपाल सिंह हत्याकांड में 5 आरोपी फरार: पीड़ित बोले- हमें जान का डर, राजीनामा का दबाव बना रहे; निवाड़ी एसपी को दिया ज्ञापन – Niwari News

अमरपाल सिंह हत्याकांड में 5 आरोपी फरार:  पीड़ित बोले- हमें जान का डर, राजीनामा का दबाव बना रहे; निवाड़ी एसपी को दिया ज्ञापन – Niwari News

निवाड़ी जिले के जिजोरा में 18 जनवरी 2026 को हुए अमर सिंह पाल हत्याकांड के पांच आरोपी अब भी फरार हैं। पीड़ित परिवार को लगातार राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। परिवार ने पुलिस अधीक्षक निवाड़ी को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पीड़ित शशि पाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 18 जनवरी 2026 को झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद अहिरवार, अनिल अहिरवार, पिल्लू अहिरवार, कुनाल अहिरवार, दीपक उर्फ बिठ्ठल, मंकू अहिरवार और बंटी उर्फ सागर ने उनके पिता अमर सिंह पाल की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सात आरोपी गिरफ्तार मामले में सात आरोपियों में से प्रमोद अहिरवार और अनिल अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पांच अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। शशि पाल का आरोप है कि फरार आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर परिवार से कहा है कि यदि वे राजीनामा नहीं करते हैं, तो उन्हें भी उनके पिता की तरह मार दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, आवेदन मिलने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी सुरक्षा दोनों ही अत्यंत आवश्यक हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *