मुख्य बातें

हत्या के बाद इंदौर में काट रहा था फरारी: हुलिया बदलकर छिपा हुआ था, इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा – Indore News

हत्या के बाद इंदौर में काट रहा था फरारी:  हुलिया बदलकर छिपा हुआ था, इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा – Indore News

हत्या के बाद इंदौर में हुलिया बदलकर फरारी काट रहे आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र पुलिस ने समन्वय कर पकड़ लिया। वह इंदौर में छिपा हुआ था और फरारी काट रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक 9 मई को अडगांव जिला नासिक, महाराष्ट्र में दिन दहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर सनसनी फैलाने वाले कुख्यात बदमाश राजेंद्र उर्फ राजा को क्राइम ब्रांच इंदौर ने पकड़ा। आरोपी भेष बदलकर इंदौर में फरारी काटने के लिए आया था। थाना अडगांव की एक विशेष पुलिस टीम इंदौर क्राइम ब्रांच पहुंची। यहां टीम ने महाराष्ट्र में दर्ज घटना और फरार आरोपी की जानकारी दी और उसे पकड़ने के लिए इंदौर आने के बारे में बताया। जानकारी मिलने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम भी एक्टिव हुई और आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को ट्रेस कर उसे छोटी ग्वालटोली इलाके से पकड़ा। पकड़ाए आरोपी को नाम राजेंद्र उर्फ राजा काकवीपुरे निवासी येवला, जिला नासिक है। क्राइम ब्रांच ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। बदल लिया था हुलिया, ताकी पहचान में ना आ सके बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया था, ताकि वह पहचान में ना आ सके। पहले उसके बाल बड़े हुए, मगर बाद में उसने बाल छोटे करा लिए, जिससे उसे एकदम कोई पहचान ना सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *