मुख्य बातें

रीवा में NEET पेपर लीक का विरोध, NSUI का प्रदर्शन: सरकार का पुतला फूंका, की नारेबाजी, कॉलेज चौराहे पर छात्रों ने जताया विरोध – Rewa News

रीवा में NEET पेपर लीक का विरोध, NSUI का प्रदर्शन:  सरकार का पुतला फूंका, की नारेबाजी, कॉलेज चौराहे पर छात्रों ने जताया विरोध – Rewa News


रीवा के टीआरएस महाविद्यालय के एनएसयूआई अध्यक्ष नितकर्ष मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को कॉलेज चौराहा पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने NEET परीक्षा में कथित घोटाले और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दह

.

एनएसयूआई अध्यक्ष नितकर्ष मिश्रा ने आरोप लगाया कि लगातार NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण मेहनती और गरीब छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत और सपनों पर पानी फेर रही है।

‘युवाओं का भरोसा टूट रहा’

नितकर्ष मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी रात-रात भर जागकर परीक्षा की तैयारी करते हैं, जबकि दूसरी ओर पेपर लीक हो जाते हैं। इससे केवल परीक्षा प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि युवाओं का भरोसा भी टूटता है। उन्होंने कहा कि यदि देश की बड़ी परीक्षाएं भी निष्पक्ष तरीके से आयोजित नहीं हो पा रही हैं, तो यह युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *