मुख्य बातें

आगर मालवा जिले में सर्द हवाओं का असर कम: मावठे ने दी दस्तक, सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी – Agar Malwa News




आगर मालवा जिले में पिछले दो दिनों से जारी सर्द हवाओं का असर अब कम होता दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने मावठे की दस्तक दे दी है। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड में थोड़ी कमी महसूस की जा रही है, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बनी हुई है। सोमवार की रात जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे ठंड का अहसास बना हुआ है। राहत की बात यह रही कि जिले में कोहरे का असर न के बराबर देखने को मिला, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। मावठे की संभावना के चलते लोग अब भी सतर्क नजर आ रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। सुबह और शाम के समय चाय की दुकानों एवं अलाव के आसपास लोगों की भीड़ देखी गई, जहां लोग ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे। मावठे की संभावना बनी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बादलों की मौजूदगी के कारण मावठे की संभावना बनी हुई है। यदि आगामी दिनों में बारिश होती है तो तापमान में फिर गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से जिले में सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार शाम से बदले मौसम ने ठिठुरन बढ़ा दी थी, जो अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *