मुख्य बातें

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर फोर्टिस हॉस्पिटल के सामने चोरों: चार दुकानों को बनाया निशाना, दो से कैश लेकर फरार – Ludhiana News

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर फोर्टिस हॉस्पिटल के सामने चोरों:  चार दुकानों को बनाया निशाना, दो से कैश लेकर फरार – Ludhiana News

लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के सामने सुबह चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। इनमें से दो दुकानों से चोर कैश चुरा ले गए जबकि बाकी दो दुकानों में सामान बिखरा हुआ मिला लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।पीड़त दुकानदरों की और से जीवन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी देते हुए दुकान मालिक संजय कुमार ने बताया कि सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर तो सही था लेकिन भीतर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला टूटा हुआ मिला। उन्हें शक हुआ कि दुकान में चोरी हुई है। इसके बाद जब उन्होंने स्टोर रूम की ओर देखा तो पाया कि वहां डीवीआर गायब था । संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने आसपास के दुकानदारों को जानकारी दी तो सामने आया कि पास की दुकानों में भी यही हाल था। कुल चार दुकानों पर चोरी की कोशिश हुई। दो दुकानों में से चोरों को कुछ नहीं मिला लेकिन सिटी मेडिकल स्टोर से करीब 5,000 रुपये और लकी स्वीट शॉप से करीब 12,000 रुपये कैश उड़ा लिया गया। सभी दुकानों के शटर सही सलामत मिले जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर दुकान के पीछे से दीवार फांदकर और छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। घटना की शिकायत जीवन नगर चौकी में दर्ज करा दी गई है। सूचना मिलते ही चौकी जीवन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर टीम ने आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है जिसकी मदद से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *