मुख्य बातें

जमशेदपुर में महिला दो बेटों संग लापता: बच्चों को कोचिंग पहुंचाने निकली थी, परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में महिला दो बेटों संग लापता:  बच्चों को कोचिंग पहुंचाने निकली थी, परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से एक महिला अपने दो बेटों के साथ लापता हो गई है। रामनगर रोड नंबर-2 निवासी लैला कुमारी और उनके दो मासूम बेटे आर्यन कुमार व हर्षित कुमार रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। इस संबंध में लैला कुमारी के देवर दिनेश कुमार ने कदमा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, लैला कुमारी बीती शाम अपने दोनों बच्चों के साथ रामनगर छह नंबर रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली थीं। हालांकि, देर रात तक वे घर वापस नहीं लौटीं। तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका इसके बाद परिजनों ने पूरी रात रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह परिजन कदमा थाना पहुंचे और पुलिस से लापता महिला व बच्चों को जल्द से जल्द खोजने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। दिनेश कुमार ने बताया कि कल शाम से वे लोग परेशान हैं, पूरी रात खोजते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस से गुहार है कि जल्द से जल्द मेरी भाभी और बच्चों को ढूंढा जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *