मुख्य बातें

पानीपत की बेटी को दहेज के लिए घर से निकाला: बोलीं-देवर ने अश्लीता की, पति-ससुर ने पेट में लात मारी; चंडागढ़ में हुई थी शादी – Panipat News




पानीपत की वाल्मीकि बस्ती निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर, सास, ननद और देवर सहित बिचौलिये के खिलाफ थाना किला में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज के लोभी ससुराल पक्ष ने न केवल उसका स्त्रीधन हड़प लिया, बल्कि उसे बंधक बनाकर नौकरानियों की तरह काम कराया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 7 दिसंबर 2022 को चंडीगढ़ निवासी सुधीर के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने करीब 10 लाख रुपए खर्च किए थे और बाइक समेत तमाम घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पति ने बुलेट बाइक, सास-ससुर और देवर-ननद ने सोने की चेन तथा अंगूठियों की मांग शुरू कर दी। देवर पर ‘गंदी नीयत’ और अश्लील इशारों का आरोप शिकायत में महिला ने अपने देवर अरुण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, देवर उस पर गंदी नीयत रखता था और अश्लील इशारे करता था। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति सुधीर से की, तो पति ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे ही भला-बुरा कहा। आरोप है कि देवर उसे धमकी देता था कि यदि उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसका तलाक करवा देगा। बासी खाना और नौकरानियों जैसा व्यवहार पीड़िता का आरोप है कि उसे घर में बचा हुआ बासी खाना दिया जाता था और बीमार होने पर दवाई तक नहीं दिलाई जाती थी। उससे देर रात तक नौकरानियों की तरह काम कराया जाता था। एक बार समझौता कराने के नाम पर उसके पिता ने ₹50 हजार भी दिए, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। ढाई साल बाद मारपीट कर घर से निकाला मीनाक्षी ने बताया कि करीब ढाई साल पहले सभी आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पति ने थप्पड़ मारे, ससुर और देवर ने पेट में लातें मारीं, जबकि सास ने बालों से पकड़कर उसे घसीटा। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। बिचौलिये ने भी मांगे पैसे हैरानी की बात यह है कि जब पीड़िता के परिवार ने बिचौलिये बॉबी से संपर्क किया, तो उसने भी समझौता कराने के नाम पर ₹10 हजार की मांग की और कहा कि “अगर लड़की का घर बसाना है, तो उनकी मांगें पूरी करो, वरना इसे घर बिठा लो।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *