मुख्य बातें

पंजाबी युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत: मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई, कहा था- जल्द घर आऊंगा; पिता रिटायर्ड फौजी – Moga News

पंजाबी युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत:  मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई, कहा था- जल्द घर आऊंगा; पिता रिटायर्ड फौजी – Moga News


सुखजिंदर सिंह, जिसकी हर्ट अटैक से कनाडा में मौत हो गई।

पंजाब के एक युवक की कनाडा में हर्ट अटैक से मौत हो गई। वह 5 फरवरी को घर आने वाला था, लेकिन इसी बीच उसका वर्कपरमिट लग गया, जिसके बाद उसने टिकट कैंसिल कर दिया।

.

बीते कल इसी की खुशी में दोस्तों संग पार्टी की और फिर कमरे में जाते ही अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद वह अकेला अस्पताल पहुंचा और फिर दोस्तों को बुलाया। यहां उसने इमरजेंसी में दोस्त से सिर्फ पानी पीने मांगा और फिर दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह (26 साल) के नाम से हुई है, जो मोगा जिले के गांव तखानवद का रहने वाला था। वर्तमान में वह कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता था। उसने अपनी मां से फोन पर आखिरी बार बात करते हुए कहा था कि वह जल्द ही अब घर आएगा।

सुखजिंदर की मौत की सूचना मिलते ही घर पर जुटे लोग, सांत्वना देते हुए।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला

  • पिता रिटायर्ड फौजी: जानकारी के अनुसार, सुखजिंदर के पिता कैप्टन रेशम सिंह पूर्व फौजी हैं। नौकरी न मिलने पर सुखजिंदर और उनके बड़े भाई ने डेयरी फार्म का काम शुरू किया था। सुखजिंदर ने अच्छे भविष्य के लिए विदेश जाने का फैसला किया।
  • ढ़ाई साल पहले कनाडा गया: सुखजिंदर सिंह के पिता ने बताया कि उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने दोनों बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। छोटे बेटे सुखजिंदर ने विदेश जाने का फैसला किया। रेशम सिंह ने कहा कि बेटा सुखजिंदर पढ़ने के लिए करीब ढ़ाई साल पहले कनाडा गया था।
  • वर्कपरमिट लगने पर टिकट कैंसिल किया: उन्होंने कहा कि थोड़े दिन बाद वह हमें पंजाब आकर सरप्राइज देने वाला था, लेकिन इस बीच 3 दिन पहले उसे वर्कपरमिट मिल गया। इसके बाद उसने 5 फरवरी की टिकट कैंसिल कर दी। वर्कपरमिट मिलने पर सभी दोस्तों ने बीते दिन इक्ट्ठे होकर खुशी साझा की।
  • पार्टी के बाद तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचा: रेशम सिंह ने कहा कि कुछ देर बाद कमरे में आने पर सुखजिंदर की तबीयत बिगड़ गई। वह खुद ही अस्पताल चला गया। वहां इमरजेंसी से उसने दोस्तों को फोन करके बताया कि मेरा दिल घबरा रहा है इसलिए अस्पताल आ गया हूं।
  • इमरजेंसी में सिर्फ पानी पीने मांगा, फिर दम तोड़ दिया: उन्होंने कहा कि दोस्त भी हैरान हुए कि कुछ समय पहले सभी इक्ट्ठे बैठे थे। उसने अपने दोस्त से इमरजेंसी में सिर्फ पानी पीने के लिए मांगा और दम तोड़ दिया। मेरा बेटा अच्छे स्वभाव का था। मोगा में भी वह बच्चों को IELTS करवाता रहा है।
  • मां से कहा था- तेरे बेटे को वर्कपरमिट मिल गया: आखरी बार जब सुखजिंदर का फोन आया तो उसने सिर्फ मेरे और अपनी मां से इतनी बात की कि मां तेरे बेटे को वर्कपरमिट मिल गया है। छोटी आयु में हमारे बेटे ने तरक्की की है। मेरी सरकार से मांग है कि मेरे बेटे के शव को भारत लाने के लिए कागजी कार्रवाई जल्द पूरी करवाएं।
पिता रेशम सिंह ने कहा- 5 फरवरी को सुखजिंदर घर आने वाला था।

पिता रेशम सिंह ने कहा- 5 फरवरी को सुखजिंदर घर आने वाला था।

अगर यहीं रोजगार मिले, तो विदेश क्यों जाएं

सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि सुखजिंदर होनहार बेटा था। वह जब भी घर आता था, तो पूरे गांव में लोगों से मिलता था। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि उसका युवाओं का आज के समय में यहीं पर रोजगार नहीं मिल रहा है, जो बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अगर यहीं पर रोजगार मिल जाए तो विदेश क्यों जाना पड़े।

उन्होंने ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सुखजिंदर के शव को जल्द भारत लाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करवाई जाई और परिवार की मादद की जाए।

कनाडा में कल पंजाबी दंपती के शव मिले थे

उधर, इससे पहले 30 जनवरी को पंजाब के दंपती की संदिग्ध हालत में कनाडा के कैलगरी शहर में मौत हो गई थी। उनके शव घर में खून से लथपथ हालत में मिले। दावा किया गया था कि दोनों पति-पत्नी को गोली मारी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की।

पुलिस इस मामले में हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतकों की पहचान पत्नी जैस्मीन कौर और पति एकमवीर ​सिंह के नाम से हुई है, जो लुधियाना के रहने वाले हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *