मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रविवार को इंदौर आ रहे हैं। वे इंदौर में ही केंद्रीय बजट सुनेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम के तय प्रोग्राम के अनुसार वे सुबह भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद वे इंदौर पहुंचेंगे और 10:30 बजे डेली कॉलेज पहुंचेंगे। जहां पुस्तक विमोचन और केंद्रीय बजट 2026-27 को सुनेंगे। बताया जा रहा है कि वे यहां कुछ प्रबुद्धजनों से संवाद कर सकते हैं। इसके बाद वे दोपहर 1:25 बजे संगम नगर में स्थानीय प्रोग्राम में शामिल होंगे। जिसके बाद वे 3 बजे इंदौर से भुज के लिए रवाना होंगे।
Source link
