मुख्य बातें

गुरदासपुर मेरिटोरियस स्कूल में बच्चों फूड पॉयजनिंग: रात का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर – Gurdaspur News

गुरदासपुर मेरिटोरियस स्कूल में बच्चों फूड पॉयजनिंग:  रात का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर – Gurdaspur News

पंजाब के गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में रात का खाना खाने के बाद कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने फूड पॉइज़निंग को इसका कारण बताया है। हालांकि बच्चे खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं और उनको इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है घटना बीती रात की है, जब खाना खाने के बाद अचानक विद्यार्थियों को बेचैनी महसूस होने लगी। कुछ विद्यार्थियों को उल्टियां हुईं और कुछ बेहोश भी हो गए। अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी विद्यार्थी अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।डॉक्टर कृति ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे मेरिटोरियस स्कूल के 8 बच्चों को अस्पताल लाया गया था। इन बच्चों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। उन्होंने पुष्टि की कि फूड पॉइज़निंग के कारण ही बच्चों की तबीयत खराब हुई थी। कई बार की गई है खाने के गुणवत्ता की शिकायत विद्यार्थियों के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे पहले भी कई बार खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि स्कूल में बच्चों को सही और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। ये सभी बच्चे स्कूल के हॉस्टल में रहते हैं और वहीं का खाना खाते हैं। रात में खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी बच्चों ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे 8 से 10 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनको उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत ठीक हैं। उनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। आयरन की गोलियां देने के बाद बिगड़ी हालत मेरिटोरियस स्कूल गुरदासपुर के प्रिंसिपल राजीव महाजन ने बताया कि बच्चों को दोपहर के समय आयरन की गोली दी गई थी जिसके चलते कुछ बच्चों को घबराहट और उल्टियां हुई थी और बच्चों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था अब सभी बच्चे बिल्कुल तंदुरुस्त हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और आज बच्चों के दोबारा सारे टेस्ट करवाए जा रहे हैं

खाने के खराब गुणवत्ता से इनकार उन्होंने बताया स्कूल में बच्चों को बिल्कुल साफ-सुथरा खाना दिया जाता है। बच्चों की तबीयत अचानक खराब हुई है। उन्होंने बताया कि कल वे मेडिकल लीव पर थे और उनकी तबीयत खराब थी। जब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली तो वे सिविल अस्पताल पहुंचे। जिन बच्चों के माता-पिता गुरदासपुर के हैं, वे अपने बच्चों की हालत जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *