मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम लदूना में शुक्रवार देर रात गैस सिलेंडर लीकेज के चलते भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब घर में खाली हो चुकी गैस टंकी की ज
.
जानकारी के अनुसार, जगदीश राठौर की 15 वर्षीय बेटी प्रीति रसोई में गैस पर चाय बना रही थी। वहीं पास ही चूल्हे पर उनकी पत्नी राधाबाई (38) खाना बना रही थीं। इसी बीच गैस सिलेंडर खत्म हो गया। बेटी के कहने पर जगदीश राठौर (45) जैसे ही नई गैस टंकी का सील तोड़कर ढक्कन खोलने लगे, अचानक तेज आवाज के साथ एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। पास में जल रहे चूल्हे के कारण गैस ने तुरंत आग पकड़ ली और पूरी रसोई आग की चपेट में आ गई।
हादसे में 4 लोग झुलसे, निजी अस्पताल में इलाज जारी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि रसोई में मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।
जगदीश राठौर (45 वर्ष)
राधाबाई (38 वर्ष, जगदीश की पत्नी)
प्रीति राठौर (15 वर्ष, बेटी)
परमेश्वर भील (32 वर्ष, घर में काम करने वाला मजदूर)
सभी घायलों को तुरंत सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंदसौर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल, चारों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा हादसे के बाद घर में और आसपास अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने भारी सूझबूझ दिखाते हुए नजदीकी पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) मंगवाया और उसकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता था और एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।







