मुख्य बातें

गिरिडीह के एक घर में लगी भीषण आग: अनाज-कपड़े समेत सारा सामान जलकर खाक, दमकल-जेसीबी से पाया गया काबू – Giridih News

गिरिडीह के एक घर में लगी भीषण आग:  अनाज-कपड़े समेत सारा सामान जलकर खाक, दमकल-जेसीबी से पाया गया काबू – Giridih News

गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरुडीह गांव में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुमताज अंसारी के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा घर इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। हालांकि, कुल नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। पीड़ित परिवार के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें घर से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने किया आग बुझाने का प्रयास आग लगते ही आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए डीजल पंप मशीन और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि आग पर काबू पा लिया जाएगा, लेकिन तेज हवा और आग की विकराल लपटों के कारण उनके प्रयास नाकाम साबित हुए। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इस दौरान पीड़ित परिवार के सदस्य सदमे में नजर आए और अपनी आंखों के सामने घर को जलते देख बेबस खड़े रहे। दमकल की मदद से आग पर काबू स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए जेसीबी मशीन की भी मदद ली गई। दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और फैलाव रोकने के लिए घर के कुछ हिस्सों को तोड़ना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना पर भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि, पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *