मुख्य बातें

पंचकूला के रायपुर रानी तहसीलदार विक्रम सिंगला सस्पेंड: फतेहाबाद को बनाया मुख्यालय, फिलहाल ACB के रिमांड पर, कोर्ट में पेशी कल – Panchkula News

पंचकूला के रायपुर रानी तहसीलदार विक्रम सिंगला सस्पेंड:  फतेहाबाद को बनाया मुख्यालय, फिलहाल ACB के रिमांड पर, कोर्ट में पेशी कल – Panchkula News

हरियाणा में पंचकूला जिले के रायपुर रानी तहसीलदार विक्रम सिंगला को राजस्व विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। उनका मुख्यालय अब फतेहाबाद बनाया गया है। बिना डीसी की परमिशन के वह मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। हालांकि वे फिलहाल पंचकूला ACB के रिमांड पर हैं। पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मंगलवार को कोर्ट में 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। पुलिस ने रिमांड पेपर में कोर्ट कोर्ट को बताया कि अभी दूसरे अधिकारियों से जुड़ी जानकारियां हासिल करनी हैं तथा तहसीलदार विक्रम सिंगला से रिकवरी भी होनी है। जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता दीपांशु बंसल ने विरोध करते हुए दलील रखी कि उनसे कोई रिकवरी अब तक नहीं हुई। एफआईआर में भी कहीं पैसे के लेन-देन का जिक्र नहीं है। केस डॉक्यूमेंट आधारित है, कहीं कोई शिकायतकर्ता नहीं है। ऐसे में रिमांड अब नहीं दिया जाना चाहिए। जिसके बाद कोर्ट ने 2 दिन कर रिमांड मंजूर किया।
पर्ल ग्रुप से जुड़ी जमीन का मामला जिस जमीन की रजिस्ट्री के लिए तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है, वो पर्ल ग्रुप से जुड़ी है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे लगा हुआ बताया जा रहा है। वहीं, एसडीएम कार्यालय के एक पत्र के आधार पर तहसीलदार ने स्टे हटा हुआ मानते हुए रजिस्ट्री की थी, लेकिन अब एसडीएम ने ऐसे किसी पत्र पर खुद के साइन होने से इनकार दिया है। जिसके बाद एसीबी ने जालसाजी कर नकली दस्तावेज तैयार करने की धारा भी जोड़ दी है। नए नाम सामने आने की संभावना तहसीलदार की गिरफ्तारी और रिमांड के बाद अब केस में नए नाम भी सामने आ सकते हैं। राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों के मिलीभगत की दावा एसीबी से जुड़े सूत्र कर रहे हैं। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर ऐसा नहीं हुआ है। असल कहानी तहसीलदार विक्रम सिंगला का रिमांड पूरा होने के बाद ही खुलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *