मुख्य बातें

प्रॉपर्टी डील के बहाने दंपती को बनाया बंधक: 48 लाख रुपए वसूले; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की – Jaipur News

प्रॉपर्टी डील के बहाने दंपती को बनाया बंधक:  48 लाख रुपए वसूले; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की – Jaipur News

वैशाली नगर क्षेत्र में रियल एस्टेट डील के नाम पर दंपती को बंधक बनाकर मारपीट करने और करीब 48 लाख रुपए वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता विजय लक्ष्मी गुप्ता ने भांकरोटा थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उनका बेटा विदेश में रहता है। दंपती ने 4 फरवरी को एक प्रॉपर्टी वेबसाइट पर मकान बिक्री का विज्ञापन डाला था। इसके बाद शिवा अय्यप्पन और अखिल अग्रवाल नामक व्यक्तियों ने उनके पति संजय गुप्ता से संपर्क कर मकान खरीदने की इच्छा जताई। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सौदा तय हो गया। आरोप है कि 2 मई को आरोपियों ने दंपती को एक विला में बुलाया, जहां पहले से 4-5 लोग मौजूद थे। वहां पहुंचते ही दोनों को कमरे में बंद कर दिया गया और मारपीट शुरू कर दी गई। आरोपियों ने संजय गुप्ता की गर्दन पर चाकू रखकर और बेल्ट और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मोबाइल फोन, दस्तावेज, चेकबुक, जेवरात और अन्य सामान छीन लिया। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कराकर रुपए मंगवाए गए। आरोपियों ने करीब 60 लाख रुपए की मांग की और नकद व बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए लगभग 47 लाख 90 हजार रुपए वसूल लिए। बताया गया है कि दंपती को 2 मई से 6 मई तक बंधक बनाकर रखा गया। बाद में आरोपियों ने उन्हें कार से मॉल ऑफ जयपुर तक पहुंचाया और वहां से टैक्सी के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद का टिकट देकर रवाना कर दिया गया। जयपुर लौटने पर दंपती ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *