मुख्य बातें

राजस्थान से भागकर गुना पहुंचा नाबालिग: हॉस्टल में रहने से मानसिक रूप से परेशान हो गया था; ट्रेन में बैठकर गुना भाग आया – Guna News

राजस्थान से भागकर गुना पहुंचा नाबालिग:  हॉस्टल में रहने से मानसिक रूप से परेशान हो गया था; ट्रेन में बैठकर गुना भाग आया – Guna News

राजस्थान से भागकर आए एक नाबालिग बच्चे को गुना में बरामद किया गया है। वह हॉस्टल में रहता था, लेकिन वहां नहीं रहना चाहता था। वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसलिए भागकर आ गया। मिली जानकारी के अनुसार RPF गुना से SJPU गुना को सूचना प्राप्त हुई कि अजमेर–कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में गुना रेलवे स्टेशन पर लगभग 12 साल का एक बच्चा लावारिस अवस्था में मिला है। सूचना पर SJPU की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे से बातचीत कर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान बच्चे ने बताया कि वह जिला टोंक (राजस्थान) के एक हॉस्टल में रहकर कक्षा 5वीं का छात्र है, परंतु वह हॉस्टल में नहीं रहना चाहता था। इसलिए मानसिक रूप से परेशान होकर वह बिना बताए हॉस्टल से निकलकर ट्रेन में बैठ गया और गुना पहुंच गया। बच्चे द्वारा पता और मोबाइल नंबर नहीं बता पाने पर SJPU एवं RPF की संयुक्त टीम द्वारा राजस्थान पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। इससे जानकारी प्राप्त हुई कि थाना सिटी कोतवाली, जिला भीलवाड़ा में बालक की गुमशुदगी पर अपराध क्रमांक 40/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके बाद सिटी कोतवाली भीलवाड़ा पुलिस से संपर्क कर बालक के गुना में सुरक्षित होने की सूचना दी गई। साथ ही बालक के पिता से भी संपर्क स्थापित कर उन्हें आवश्यक दस्तावेजों सहित गुना बुलाया गया। बच्चे के पिता और सिटी कोतवाली भीलवाड़ा से आरक्षक अजय चौधरी के गुना पहुंचने पर SJPU एवं RPF की संयुक्त टीम द्वारा बालक को विधिवत बाल कल्याण समिति (CWC) गुना के माध्यम से सकुशल उसके पिता और भीलवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में SJPU से अनिल सिंह तोमर, RPF से उपनिरीक्षक जोगिंदर सिंह, ASI मान सिंह और बाल कल्याण समिति गुना से अध्यक्ष नीरू शर्मा, सदस्य सुधाकर शर्मा, अनुसुइया रघुवंशी, रविन्द्र रघुवंशी और रेणु मिश्रा की भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *