मुख्य बातें

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है : डॉ. नम्रता – Ranchi News

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है : डॉ. नम्रता – Ranchi News



मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से कैंसर जागरूकता अभियान के तहत राणी सती विद्यालय में विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. नम्रता मानसारिया ने बच्चों व उनके माता-पिता के साथ संवाद करते हुए सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी जानकारी दी। सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जांच की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को बेहद जरूरी बताते हुए सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में सचिव शुभा अग्रवाल, संयोजिका आशा सर्राफ, कृष्णा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, रोजी खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *