मुख्य बातें

हरियाणा में घना कोहरा: 3 जिलों में विजिबिलिटी जीरो, 24 घंटे में हेड कांस्टेबल सहित 2 की मौत हुई; इस साल 36% ज्यादा बारिश – Hisar News

हरियाणा में घना कोहरा:  3 जिलों में विजिबिलिटी जीरो, 24 घंटे में हेड कांस्टेबल सहित 2 की मौत हुई; इस साल 36% ज्यादा बारिश – Hisar News

हरियाणा के अधिकांश जिलों में उत्तर भारत के इलाकों में मौसम बदलने से कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।बुधवार सुबह से ही पानीपत, भिवानी और कैथल सहित कई जिलों में जीरो विजिबिलिटी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है, जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि आगामी 4 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस साल 1 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक प्रदेश में मानसून पूर्व और पश्चिमी विक्षोभ के चलते अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 36% अधिक है। अब पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में दस्तक दी है, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही, अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। उधर, घने कोहरे की वजह से मंगलवार को प्रदेश में कई सड़क हादसे भी हुए। हिसार में फतेहाबाद पुलिस की सीआईए टीम की बोलेरो गाड़ी और आयशर कैंटर की टक्कर हो गई। इससे हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह की मौत हो गई। सोनीपत में कोहरे के कारण बाइक सवार युवक रोहित की मौत हो गई। 25 दिन बाद ही युवक रोहित की शादी होनी थी। हरियाणा में मौसम के कुछ PHOTOS… 10 फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा अग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा में अभी ठंड बनी रहेगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मगर, अगले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करेगा। फरवरी में बारिश के चांस कम है। इस कारण तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। हरियाणा में जनवरी में 36% अधिक बारिश
हरियाणा में इस साल की शुरुआत (1 जनवरी से 3 फरवरी 2026) में मानसून पूर्व और पश्चिमी विक्षोभ के चलते अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक औसत 20.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य (15.2 एमएम) से 36% अधिक है। कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 200% अधिक (56.7 एमएम) बारिश हुई है। इसके अलावा अंबाला (103% अधिक), पानीपत (92% अधिक) और भिवानी (91% अधिक) में भी सामान्य से अधिक पानी बरसा है। दूसरी ओर, सिरसा में 65%, सोनीपत में 36% और महेंद्रगढ़ में 27% कम बारिश दर्ज की गई है। 3 पॉइंट में पढ़िए किसानों के लिए क्या जरूरी सलाह…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *