मुख्य बातें

चाईबासा की युवती का अश्लील वीडियो बनाया: तमिलनाडु में काम के दौरान हुई पहचान, प्यार के जाल में फंसाया, आरोपी गिरफ्तार – Chaibasa (West Singhbhum) News

चाईबासा की युवती का अश्लील वीडियो बनाया:  तमिलनाडु में काम के दौरान हुई पहचान, प्यार के जाल में फंसाया, आरोपी गिरफ्तार – Chaibasa (West Singhbhum) News

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी 26 वर्षीय मुकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकेश सिंह एक निजी कंपनी में तमिलनाडु में काम करता था। उसी कंपनी में पीड़िता भी कार्यरत थी। काम के दौरान दोनों के बीच पहचान हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीत लिया और रिश्ते को आगे बढ़ाया। शादी का वादा, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग पुलिस के अनुसार, शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने चोरी-छिपे युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी लगातार वीडियो सार्वजनिक करने की बात कहकर पीड़िता पर मानसिक दबाव बनाता रहा और उसका शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी को लेकर गंभीरता से बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह चाईबासा पहुंच गया और पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाकर अपने साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस आरोपी के इनकार और लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आखिरकार चाईबासा मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *