मुख्य बातें

झज्जर में युवक ने लगाई फांसी, सुसाईड नोट छोड़ा: लिखा पापा मैं कामयाब नहीं हो पाया, बार बार नौकरी छुटने से था परेशान – Jhajjar News

झज्जर में युवक ने लगाई फांसी, सुसाईड नोट छोड़ा:  लिखा पापा मैं कामयाब नहीं हो पाया, बार बार नौकरी छुटने से था परेशान – Jhajjar News

झज्जर शहर में एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दी है। वहीं मृतक युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में युवक ने पिता के नाम संदेश लिखा है। युवक ने लिखा कि पापा मुझे माफ करना मैं कामयाब नहीं हो पाया। मृतक की पहचान कमल पुत्र मुकेश छावनी मोहल्ला झज्जर शहर के रूप में हुई है। मृतक हाल में मानेसर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहीं काफी दिनों से नौकरी को लेकर ही वह परेशान चल रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड नोट में लिखा पापा मुझे माफ कर देना जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे कमल के पिता कमरे में उठाने गए गए थे। उस समय दरवाजा न खोलने पर खिड़की से देखा तो उसने फांसी लगा रखी थी। जांच अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा हुआ है कि वह कामयाब नहीं हो पाया। सुसाइड नोट में लिखा पापा मुझे माफ कर देना। नौकरी को लेकर था परेशान वहीं सुसाइड नोट में लिखा है कि वह कामयाब नहीं हो पाया और यह कदम उठाने जा रहा है। उसने लिखा कि पापा मैं कामयाब नहीं हो पाया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक नौकरी को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल पिता के बयान पर कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *