सिरसा जिले में रानियां विधानसभा क्षेत्र के अबोली गांव के पास शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। चलती बाइक पर सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ गिर जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार रानियां से सिरसा की ओर जा रहा था। अबोली गांव के पास पहुंचने पर अचानक पेड़ उस पर गिर गया। बताया जा रहा है कि बीती रात सड़क किनारे लगते खेतों में किसी किसान द्वारा लगाई गई आग के कारण यह पेड़ जल रहा था। घायल की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती पेड़ गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी और घायल व्यक्ति को सिरसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति ऐलनाबाद के अमृतसर कलां का निवासी बताया जा रहा है। उसकी बाइक का नंबर HR 51 AA 5068 है। हादसे की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाने और घायल की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
Source link
