मुख्य बातें

रायपुर में सट्‌टा खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: खालबाड़ा में पर्ची लिखते पकड़े गए, सट्‌टा–पट्‌टी और कैश बरामद – Raipur News




रायपुर के गुढ़ियारी थानाक्षेत्र में सट्‌टा खिलाने वाले दो सटोरियों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा नरेंद्र कोठले (32), और वरुण सोनी पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिसकर्मी कर रहे है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो व्यक्ति सट्टा पट्टी के जरिए अवैध जुआ खिला रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक की टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर रेड मारी और पकड़ा। आरोपियों के पास से 22,290 रुपए नगद, 6 डॉट पेन, 2 बोर्ड और 25 सट्टा पर्चियां जब्त की हैं। आरोपिचों पर धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक्शन रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने चार्ज लेने के बाद अधीनस्थों की बैठक लेकर अवैध काम पर लगाम लगाने और आदतन आरोपियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में अभियान चलाकर जोनवार लगातार कार्रवाई की जा रही है। अफसरों का कहना है, कि अपराधियों के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *