मुख्य बातें

धर्मशाला में दिल्ली के टूरिस्ट की मौत: दोस्त के साथ आया था घूमने, रात में किया शराब का सेवन, कमरे में पड़ा मिला – Dharamshala News

धर्मशाला में दिल्ली के टूरिस्ट की मौत:  दोस्त के साथ आया था घूमने, रात में किया शराब का सेवन, कमरे में पड़ा मिला – Dharamshala News

धर्मशाला के एक निजी होटल में दिल्ली के एक टूरिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को शनिवार सुबह होटल के कमरे में बेसुध पाया गया, जिसके बाद उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी सुरिंद्र पाल सिंह गहलोत के रूप में हुई है। वह अपने एक मित्र के साथ धर्मशाला घूमने आया था। दोनों एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक ने रात में शराब का सेवन किया था। सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल स्टाफ को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हार्ट अटैक आने की संभावना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने पर युवक को बेसुध अवस्था में पाया। उसे तत्काल जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की प्रारंभिक राय में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के मित्र और होटल स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *