पलवल के शहर थाना क्षेत्र में एक महिला से 25 हजार रुपये और अन्य कागजात से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोंजीवाड़ा मोहल्ला निवासी बबली देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आगरा चौक स्थित SBI बैंक से घरेलू जरूरतों के लिए 25 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। बाइक पर पीछे से आए 2 युवक जब वह खैल कलां मोहल्ला के पास टैगोर स्कूल के पास पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में नकदी और महत्वपूर्ण कागजात थे। महिला ने बाइक की पहचान की घटना के बाद बदमाश सोहना रोड की तरफ फरार हो गए। बबली देवी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। उन्होंने बताया कि आरोपी काले रंग की बाइक पर थे और उन्होंने बाइक के आगे के नंबर देखे थे, लेकिन पीछे के नंबर साफ नहीं थे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि बबली देवी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों का सुराग मिल सके।
Source link
