मुख्य बातें

भिवानी कोर्ट गैंगवार के बाद हाईकोर्ट के जज का निरीक्षण: चारदीवारी 8 फीट ऊंची होंगी, बढ़ाई सुरक्षा, सिक्योरिटी का डिटेल रिव्यू – Bhiwani News




भिवानी कोर्ट परिसर में पिछले दिनों गैंगवार के चलते हुए फायरिंग के बाद शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं भिवानी के इंस्पेक्टिंग जज संदीप मुद्गिल भिवानी न्यायिक परिसर में पहुंचे और कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। गैंगवार मामले में एसपी सुमीत कुमार के साथ कोर्ट परिसर की स्कोरिटी के लेकर मीटिंग की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। न्यायिक परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों को निर्देश देते हुए न्यायाधीश संदीप मुद्गिल ने कहा कि भिवानी में अपराध की वारदात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि वर्तमान में अपराध का पैटर्न और टाइप दोनों बदल गए हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था भी नवीनतम तकनीक से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग न्यायालय में न्याय के लिए आते हैं और सचिवालय में अपने अन्य जरूरी सरकारी कार्य के लिए आते हैं, यहां पर लोग सुरक्षित महसूस होने चाहिए। यहां आने में लोगों को भय नहीं लगना चाहिए। न्यायिक परिसर और लघु सचिवालय परिसर के कम से कम 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। न्यायिक परिसर एवं लघु सचिवालय भवन की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश
उन्होंने विशेषकर पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि न्यायिक परिसर-लघु सचिवालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी की जाए। ताकि भविष्य में यहां पर गोलीबारी की घटना नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों की बैठक के दौरान एसपी सुमित कुमार ने न्यायाधीश को ड्राइंग के माध्यम से न्यायिक एवं लघु सचिवालय परिसर के भवन एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान सेशन जज डीआर चालिया, डीसी साहिल गुप्ता, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार आदि न्यायिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *