मुख्य बातें

कपूरथला में मार्केट कमेटी चेयरमैन की सड़क हादसे में मौत: स्कूटी और बाइक टक्कर, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, 3 की हालत गंभीर – Kapurthala News

कपूरथला में मार्केट कमेटी चेयरमैन की सड़क हादसे में मौत:  स्कूटी और बाइक टक्कर, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, 3 की हालत गंभीर – Kapurthala News

कपूरथला जिले के नडाला कस्बे में नडाला-बेगोवाल रोड पर अड्डा नंगल लुबाना के पास आज दोपहर एक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में मार्केट कमेटी भुलथ के चेयरमैन तेजिंदर सिंह रंपी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तेजिंदर सिंह रंपी अपने 12 वर्षीय बेटे अमरवीर के साथ स्कूटर पर नडाला से अपने गांव नंगल लबाना जा रहे थे। जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी बेगोवाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तेजिंदर सिंह रंपी और अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी डॉक्टरों ने तेजिंदर सिंह रंपी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही बेगोवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *