झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में ज्वैलरी शोरूम में डकैती करने के मामले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से एक लाख रुपए की नगदी भी बरामद की गई है। पकड़ा गया आरोपी सुनार का काम करता है और वह चोरी किए आभूषण खरीदता था। ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले में झज्जर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और एक के बाद एक आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। मामले की गहन जांच और पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान मिली अहम जानकारियों के आधार पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सुनार का काम करता है पकड़ा गया आरोपी सुनार का कार्य करता है और चोरी किए गए आभूषणों में से कुछ आभूषण खरीदे थे। मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट (एवीटी) प्रभारी P /SI जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दोश मोहम्मद उर्फ फिरोज निवासी शालीमार गार्डन, 80 फुटा रोड, सीतापुर के रूप में हुई है। पकड़े आरोपी से एक लाख की नगदी बरामद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी दोश मोहम्मद उर्फ फिरोज के कब्जे से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की नगद राशि बरामद की गई है, जो चोरी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त से संबंधित है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे डकैती में शामिल अन्य आरोपियों, आभूषणों की खरीद-फरोख्त तथा नेटवर्क से जुड़े और भी अहम सुराग मिलने की संभावना है। इस मामले में पहले भी पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे रिमांड में पूछताछ के दौरान ही और भी आरोपियों के खुलासे हो रहे हैं।
Source link
