मुख्य बातें

विधायक अनीता भदेल ने केंद्रीय बजट की खूबियां बताईं: कहा- पहली बार 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हुआ जेंडर बजट – Beawar News

विधायक अनीता भदेल ने केंद्रीय बजट की खूबियां बताईं:  कहा- पहली बार 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हुआ जेंडर बजट – Beawar News

ब्यावर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य केंद्रीय बजट के जन-कल्याणकारी प्रावधानों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। पूर्व मंत्री और अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रहीं। मंडल महामंत्री संतोष जाग्रत ने बताया कि संगोष्ठी में अनुसूचित जाति समाज के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने संबोधन में विधायक अनीता भदेल ने केंद्रीय बजट की खूबियां बताईं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का जेंडर बजट पहली बार 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला और युवा नेतृत्व वाले विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भदेल ने कहा कि अब गांव की महिलाएं केवल ऋण लेने वाली नहीं, बल्कि व्यवसाय की स्वामिनी बनेंगी। उन्होंने शी-मार्ट योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को एक बड़ा ब्रांड और सीधा बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। भदेल ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सपनों को साकार करने वाला दस्तावेज है। उन्होंने वित्त मंत्री द्वारा हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे दूर-दराज के गांवों की बेटियों को उच्च शिक्षा, विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई के लिए आवास की चिंता से मुक्ति मिलेगी। यह बजट महिलाओं को सुरक्षा, सुविधा और स्वावलंबन प्रदान करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन गोयर ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री करण सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि चौहान, बृजकिशोर शर्मा, प्रदीप सिंह रावत, राजेश्वरी यादव, तारा सोनी, सुमिता बाबेल, लीला रावत, शिखा गुप्ता, मुन्नीदेवी गहलोत, संगीता रावत, संतोष दगदी, रामेश्वर गहलोत, चंदन बिलोनिया, कुंज बिहारी, बाबूलाल चौहान, सौभागमल खौरवाल, महेंद्र चौहान, संपत संवासिया, शंकर लाल जागरिवाल, दिलीप दगदी, दीपक चौहान, विनय गुजराती, जय जाग्रत, नरेंद्र सिंह रावत, हरदास पंडित, गणेश भाटी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *